Share

महादेव के परम भक्त शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, कहा- ये संत परंपरा के लिए बड़ी क्षति
काशी की संत परंपरा को बड़ी क्षति पहुंची है। संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन हो गया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। सीएम योगी ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
वाराणसी: भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती का निधन हो गया है। उनके निधन पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘भगवान विश्वनाथ के परम भक्त संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी के महाप्रयाण का दुःखद समाचार काशी से प्राप्त हुआ। वो मंगला आरती में बाबा विश्वनाथ की सेवा में अनवरत उपस्थित होते थे। उनका प्रयाण काशी की संत परंपरा के लिए एक बड़ी क्षति है। संत श्री भारती जी महाराज के शिव स्वरूप में विलीन होने पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्ति!’
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ‘काशी के पूज्य संत व मनीषी, श्रद्धेय स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का गोलोकगमन संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति एवं अथाह दुख का क्षण है। उनके ब्रह्मलीन होने से एक युग का अंत हुआ है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिव्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान और उनके शिष्यों व अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *