Share

राजनाथ सिंह ने आतंकियों को दी सख्त चेतावनी-‘बख्शेंगे नहीं, पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे’
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बड़ी बात कही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को टीवी न्यूज चैनल सीएनएन न्यूज18 को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान आतंकवाद को लेकर बड़ी बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को खत्म करने के लिए भारत पाकिस्तान में घुसकर मारेगा। राजनाथ सिंह का हिंदी में साक्षात्कार ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के एक दिन बाद आया है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की एक व्यापक योजना के तहत 2020 से पाकिस्तान में लगभग 20 लोगों को मार गिराया है।
किसी आतंकी को बख्शेंगे नहीं, घर में घुसकर मारेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएनएन से कहा, “अगर कोई आतंकवादी देश की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। अगर वे (आतंकवादी) पाकिस्तान वापस भागेंगे, तो उनको हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। भारत इतना शक्तिशाली है और पाकिस्तान भी यह समझने लगा है।”
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का इरादा रखता है, भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया है या उनके क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है। लेकिन अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
द गार्जियन की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने सीएनएन न्यूज 18 को बताया “अगर पड़ोसी देश के आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेंगे, तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। कोई भी आतंकवादी भारत को परेशान करेगा, अगर आतंकी किसी भी तरह की हरकत करेगा, तो उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।
अगर वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा, तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे। ”
“भारत अपने पड़ोसी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। हमारा इतिहास देखो. हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया या किसी अन्य देश के क्षेत्र का एक इंच भी कब्जा नहीं किया। ये है भारत का चरित्र… अगर कोई हमारी धरती पर आतंक फैलाकर भारत को डराने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।”पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर रक्षा मंत्री ने कहा “आश्वस्त रहें कि पीओके के लोग खुद मांग करेंगे कि वे भारत के साथ रहेंगे। आपने देखा होगा कि वहां कुछ प्रदर्शन हुए थे क्योंकि वे भारत में विलय करना चाहते हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, कश्मीर में सामान्य स्थिति लौट आई है और विकास तेजी से हुआ है।”
अरुणाचल प्रदेश पर राजनाथ ने कहा कि “अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और हमेशा भारत का रहेगा।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *