Share

‘दिल्ली में Hugging, केरल में Begging और कर्नाटक में…’, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
स्मृति ईरानी ने एक रैली में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति देखकर बस यही कह सकती हूं कि दिल्ली में Hugging, केरल में Begging और कर्नाटक में Thugging हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी एक रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने केरल में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कटाक्ष किया है। ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष की हालत यह है कि वे वायनाड में लड़ रहे हैं और लेफ्ट पार्टी कह रही कि राहुल गांधी यूपी जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते, लेकिन जब वही वामपंथी INDI गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली जाते हैं, तो वे राहुल गांधी को गले लगाते हैं।स्मृति ईरानी ने आगे कहा, “कल, मैंने केरल में कहा, ‘दिल्ली में Hugging, केरल में Begging.’ अब कर्नाटक में कांग्रेस जिस स्थिति से गुजर रही है, ऐसा लग रहा, ‘यह दिल्ली में Hugging, केरल में Begging और कर्नाटक में Thugging” है। जानकारी दे दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीते दिन शुक्रवार को कर्नाटक में रैली के दौरान ये बातें कही हैं।बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं, और केरल में ही उन्हें INDI गठबंधन के घटक दल सीपीआई से चुनौती मिल रही है। बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने महासचिव एनी राजा को केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा। इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने INDI गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
के मुताबिक, एनी राजा ने बुधवार को वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। सीपीआई केरल में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के साथ चुनाव लड़ रही है। जबकि सीपीआई और कांग्रेस विपक्षी INDI गठबंधन का हिस्सा है, दोनों पार्टियां केरल में प्रबल दावेदार हैं और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार उतार रही हैं।
जानकारी दे देंकि स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर ये तंज तब सामने आया है जब कांग्रेस ने अभी तक उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से अपना उम्मीदवार तय ही नहीं किया है, बता दें कि 2019 से पहले अमेठी सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *