Share

दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
ईडी के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ है कि नई आबकारी नीति से लाभ उठाने के लिए के.कविता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर साजिश रची।
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी की जांच आरोपी बीआरएस एमएलसी के.कविता के साथ केजरीवाल का नाम भी जुड़ गया है। ईडी के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ है कि नई आबकारी नीति से लाभ उठाने के लिए के.कविता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर साजिश रची। नई आबकारी नीति से निजी लाभ पाने की एवज में आप नेताओं तक 100 करोड़ रुपये पहुंचाये गए।
सूत्रों ने बताया कि ईडी की जांच में यह भी पता चला कि साजिश के तहत नई शराब नीति में होलसेलर्स के जरिये लगातार रिश्वत का पैसा आप पार्टी तक पहुंचाया जाता रहा। साजिश के तहत साउथ लॉबी द्वारा एडवांस में करोडों रुपये की रिश्वत दी गयी। शराब पर प्रॉफिट मार्जिन बढ़ाकर वसूलना और इस नीति से दोगुना मुनाफा कमाना इसका उदेश्य यह था।
बता दें कि ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में 15 मार्च को तेलंगाना विधान परिषद की एमएलसी के कविता को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने कविता को 23 मार्च तक ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया था। अब तक ईडी ने दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई और अन्य स्थानों सहित देश भर में 245 स्थानों पर तलाशी ली है। मामले में अब तक आप मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के समन पर सोमवार को उसके सामने पेश नहीं हुए। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने समन को गैरकानूनी बताया और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केजरीवाल को निशाना बनाने और उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल करने आरोप लगाया। पार्टी ने आरोप लगाया, “समन अवैध है। भाजपा ईडी का इस्तेमाल करके लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में केजरीवाल को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *