Share

बेटी के साथ प्रचार कर रहीं डिंपल यादव, अपर्णा के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर कही ये बात
डिंपल यादव से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने ईवीएम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजा की जान ईवीएम में है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है।
मैनपुरीः समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए मैनपुरी में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अखिलेश यादव और डिंपल की बेटी अदिति भी मां के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। अपर्णा यादव की सीएम योगी से मुलाकात के बाद मैनपुरी बीजेपी प्रत्यासी के रूप में चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि मुझे इस बात का संज्ञान नही हैं। मैं क्षेत्र में हूं। अपर्णा पहले भी सीएम मिली हैं और अब भी मिली हैं तो कोई नई बात नही हैं। मैं समझती हूं समाजवादी पार्टी बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोगों का सहयोग प्यार साथ मिल रहा है।
डिंपल यादव से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने ईवीएम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजा की जान ईवीएम में है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। बहुत सारे लोग लगातार पिछले कुछ चुनावों से यह कह रहे हैं कि हमने वोट इस पार्टी को दिया था लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है तो एक तरह की क्लेरिटी होनी चाहिए भले ही ईवीएम सही हो तो भी लोग चाहते हैं। गांव की लोग चाहते हैं, शहर के लोग चाहते हैं कि बैलट पेपर से चुनाव हो। सब जगह वैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। ईवीएम आई थी लेकिन फिर भी वैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। लोगों के मन में एक शंका का भाव है कि ईवीएम में जिनको हम वोट डालते हैं उनको वोट नहीं मिलता।
डिंपल से जब यह पूछा गया कि चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को पूरी जानकारी न देने पर कड़ी फटकार लगाई है इस पर आप क्या कहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि कोर्ट का इस तरह से इंटरफ्रेंस रहेगा तो बहुत सारी चीज वह लाइन पर आयेंगी जो अभी अव्यवस्था दिख रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव भी हुआ था अगर सुप्रीम कोर्ट इंटरफेयर नहीं करता तो बीजेपी नेता गलत तरीके से मेयर बने रहते। लोकतंत्र में गलत तरीके से चुनाव जीतना सही बात नहीं है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *