Share

DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की बढ़ीं मुश्किलें, ड्रग्स सिंडिकेट के मामले में ED की एंट्री
ED ने NCB की FIR के आधार पर जफ़र सादिक ड्रग्स सिंडिकेट मामले में मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इसके बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबर है कि 2 हजार करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स सिंडिकेट मामले में ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब NCB के अलावा ED भी जल्द ही उदयनिधि स्टालिन से पूछताछ कर सकती है। पहले से गिरफ्तार तमिल फिल्म प्रोड्यूसर जफर सादिक से भी ED पूछताछ करेगी। ED इस मामले में टॉलीवुड और बॉलीवुड में ड्रग्स सिंडिकेट से कमाए पैसों के तार खंगालेगी। इतना ही नहीं ED विदेशों तक फैले ड्रग्स रैकेट से करोड़ों रुपए की काली कमाई की परतें भी खोलेगी।
ED मनी लांड्रिंग के तहत अब ये पता लगाने में जुटेगी कि आखिर विदेशों तक फैले तमिल फिल्म प्रोड्यूसर के तार और कहां-कहां तक फैले हैं। ड्रग्स की कमाई मोटी रकम कहां कहां रूट की गई। बता दें कि जफ़र सादिक को NCB ने इंटरनेशनल ड्रग तस्करी मामले में गिरफ़्तार किया था। जफ़र तमिल फिल्मों का निर्माता है और DMK पार्टी का करीबी है। एनसीबी को आरोपी जफर सादिक ने पूछताछ में बताया कि उसने उदयनिधि स्टालिन को 7 लाख रुपए दिए थे। 5 लाख बाढ़ के वक्त रिलीफ फंड में दिए और 2 लाख पार्टी फंड में दिए। एनसीबी ड्रग्स के इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।गौरतलब है कि शुक्रवार को NCB ने बताया था कि उन्होंने 3,500 किलोग्राम ‘स्यूडोएफ़ेड्रिन’ नामक मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। NCB ने इस मामले में जफर सादिक को गिरोह का कथित सरगना बताया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
इतना ही नहीं NCB की जांच में कास्टिंग काउच का एंगल भी सामने आया है। बालीवुड के कुछ फ़िल्म फाइनेसर को जल्द NCB समन जारी कर पूछताछ के लिए भी बुलाएगी। साथ ही एनसीबी उदयनिधि स्टालिन को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। ड्रग्स सरगना जफर सादिक की मंगई नाम की फिल्म आने वाली थी। NCB की पूछताछ में ये सामने आया है कि ‘मंगई’ नाम की तमिल फ़िल्म को ड्रग्स के पैसों से ही बनाया गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *