Share

बच्ची जिंदा थी और स्कूल ने कर दिया शोकसभा का आयोजन, बाद में जो हुआ…
नोएडा के प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के लिए स्कूल ने मृत समझ कर शोकसभा का आयोजन कर दिया। बाद में पता चला कि बच्ची जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक स्कूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के लिए स्कूल ने मृत समझ कर शोकसभा का आयोजन कर दिया। बाद में पता चला कि बच्ची जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह घटना नोएडा के सेक्टर-116 में स्थित एक प्ले स्कूल में हुई।प्ले स्कूल के प्रबंधन ने अपने यहां पढ़ने वाली पांच वर्ष की एक बच्ची की मौत होने की गलत सूचना पर शोकसभा आयोजित कर बच्चों की छुट्टी कर दी और बाद में माफी मांगी। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने घर पर 5वीं मंजिल स्थित बालकनी से गिरकर घायल हो गई। बच्ची का AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि शाम को बच्ची के अस्पताल में भर्ती होने की बात स्पष्ट होने पर उन्होंने माफी मांग ली है और इस बात का पता लगाया जाएगा कि बच्ची की मौत की गलत सूचना उन तक कैसे पहुंची।
स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को बच्ची के लिए शोकसभा आयोजित करने पर खेद जताया। सहायक पुलिस आयुक्त शैव्या गोयल ने गुरुवार को बताया कि सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली पांच वर्ष की शानवी अपने घर पर खेलते समय पांचवीं मंजिल पर स्थित बालकनी से नीचे गिर गई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया और वह वेंटिलेटर पर है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *