Share

इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर युवक पर चाकू से हमला, हरकत में आई पुलिस
मंगलवार की दोपहर में ये झगड़ा फोटोग्राफर और एक युवक के बीच हुआ था। आरोपी ने पीड़ित के हाथ और गले पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देश के सबसे सिक्योर जोन कहे जाने लुटियंस के कर्तव्य पथ पर चाकूबाजी की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना मंगलवार को हुई जब एक युवक पर किसी शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के हाथ और गले पर चाकू से वार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन ऐसी प्रमुख जगह पर अपराध की घटना ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर में ये झगड़ा फोटोग्राफर और एक युवक के बीच हुआ था। पीड़ित नई पाल इंडिया गेट पर फोटोग्राफी का काम करता है। आरोपी ने किसी बात पर नई पाल के हाथ और गले पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कर्तव्य पथ पर चाकूबाजी करने वाले युवक की पहचान भी बताई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम योहान है। वह तेलंगाना का रहने वाला है और मानसिक रूप से भी ठीक नही लग रहा है। पुलिस ने बताया है कि वह तेलंगाना से भी घर से भागा हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *