Share

नफे सिंह हत्याकांड: ‘विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे शूटर’, गिरफ्तार दोनों शूटरों ने पूछताछ में किया खुलासा
नफे सिंह हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। ये शूटर विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस को कुछ आईपी एड्रेस मिले हैं, जिनसे विदेशों में बात हो रही थी।नफे सिंह हत्या मामले में दोनों ही शूटर सौरभ और आशीष 8 दिन की पुलिस कस्टडी में हैं
नई दिल्ली: नफे सिंह हत्या मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। ये शूटर विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस को कुछ आईपी एड्रेस मिले हैं, जिनसे विदेशों में बात हो रही थी। दोनों ही शूटर सौरभ और आशीष 8 दिन की पुलिस कस्टडी में हैं।दोनों शूटर कार की पिछली सीट पर बैठे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स कार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए थे।इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक तरफ जहां विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस अपनी तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। इसी क्रम में दो शूटरों की गिरफ्तारी की गई है।कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दोनों शूटरों को झज्जर पुलिस, हरियाणा STF और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोवा से पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस को अभी भी 2 शूटरों की और तलाश है। पुलिस की जांच में पता चला था कि इस घटना को अंजाम देने में 4 आरपी शामिल थे। ये सभी शूटर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े हुए हैं। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू फिलहाल लंदन में है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *