Share

दिल्ली: नरेला में बीजेपी कार्यकर्ता वर्षा पंवार की हत्या, ऑफिस में दिया गया घटना को अंजाम, आरोपी ने भी की सुसाइड
दिल्ली के नरेला में बीजेपी कार्यकर्ता वर्षा पंवार की हत्या का मामला सामने आया है। घटना को ऑफिस में अंजाम दिया गया है। इस मामले के आरोपी सोहन लालन ने भी सुसाइड कर लिया है।
नई दिल्ली: आउटर नार्थ दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला में एक लड़की की हत्या कर दी गई है। लड़की को उसके ऑफिस में मारा गया है। मृत लड़की की पहचान वर्षा पंवार के रूप में हुई है। वह बीजेपी कार्यकर्ता थी।
दिल्ली के नरेला में एक लड़की की हत्या कर दी गई। लड़की को उसके ऑफिस में मारा गया। मृत लड़की का नाम वर्षा पंवार है और वह बीजेपी की कार्यकर्ता थी। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह मान रही थी। अचानक ये खबर भी सामने आई कि वर्षा की हत्या के आरोपी और वर्षा के दोस्त ने सुसाइड कर ली। आरोपी सोहन लालन ने सोनीपत के रेलवे ट्रैक पर सुसाइड की। वर्षा पिछले 3 दिनों से लापता थी।वर्षा के लापता होने के बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन पिता को नहीं पता था कि अब वह अपनी बेटी से कभी नहीं मिल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *