Share

पीएम मोदी ने रखी 553 रेलवे स्टेशनों के रीडेवलपमेंट की नींव, 41,000 करोड़ रुपये से अधिक का है प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर में 553 स्टेशनों के कायाकाल्प के लिए आधारशिला रखी है। जानकारी के लिए बता दें कि ये 41,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रोजेक्ट है। ये सभी स्टेशन 27 राज्यों व 9 केंद्रशासित प्रदेशों में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए नींव रख दी है। आज रेलवे के लिए बड़ा दिन माना जा रहा है। पीएम ने आज दोपहर 12.30 बजे 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की 2000 रेलवे की इंफ्रास्ट्रचर प्रोजेक्ट देश का समर्पित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये रेलवे स्टेशन 27 राज्यों व 9 केंद्रशासित प्रदेशों में हैं। पीएम ने इस मौके पर कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि उनके सपने ही मेरा संकल्प हैं। आपके सपने, कड़ी मेहनत और मेरा संकल्प ‘विकसित भारत’ की गारंटी है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो आज 553 रेलवे स्टेशनों की नींव रखेंगे। पीएम ने ट्वीट में कहा था, “आज हमारे रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। दोपहर 12:30 बजे, 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए, 553 स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा।” अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया जाएगा। इन स्टेशनों की आधारशिला रखी जाएगी। पूरे भारत में ओवरब्रिज और अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा। ये कार्य लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाएंगे।”जानकारी के लिए बता दें कि देश की इन रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया जाएगा। इस सिलसिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पीएम आज 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यक्रम की आधारशिला रखेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री यूपी में 385 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित गोमती नगर स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस रेलवे स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यह रेलवे स्टेशन वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *