Share

आजादी के बाद पहली बार इस राज्य में बनेगा रेलवे स्टेशन, PM मोदी ने रखी आधारशिला
आजादी के बाद पहली बार पीएम मोदी ने सिक्किम में पहले रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी है। बता दें कि आज पीएम मोदी ने देश भर में कुल 553 रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रंगपो में सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी। बता दें कि पीएम मोदी ने आज लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2,000 से अधिक रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया। इसी में यह परियोजना भी शामिल है। बता दें कि यह रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास सेवोके से सिक्किम में रंगपो तक निर्माणाधीन 45 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का हिस्सा होगा। इसमें 14 सुरंगें और 22 पुल होंगे। वहीं स्थानीय लोगों में भी रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखे जाने पर उत्साह है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “रंगपो रेलवे स्टेशन का डिजाइन सिक्किम की समृद्ध संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।” सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भी रंगपो के खानिकोला में मौजूद थे, जहां एक समारोह आयोजित किया गया था। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि “रंगपो रेलवे स्टेशन का शिलान्यास सिक्किम के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जो ‘विकसित भारत-2047’ के संदर्भ में इसके महत्व और त्वरित व सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करके पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने की इसकी क्षमता को रेखांकित करता है।”
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम है और इतिहास में इस स्तर की कोई भी परियोजना पहले कभी शुरू नहीं की गई है। मीडिया को योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने 553 स्टेशनों की आधारशिला रखने और योजना के तहत पुनर्विकास किए गए एक स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की। रेल मंत्रालय ने 2023 में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ शुरू की थी, जिसके तहत बेहतर यात्री सुविधाओं के मद्देनजर स्टेशन की पहचान करके उन्हें पुनर्विकास के लिए चुना जा रहा है। अब तक रेलवे ने 7000 में से 1321 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चुना है। उनमें से कई निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *