Share

CM योगी के काफिले के आगे चलने वाली एंटी डेमो गाड़ी पलटी, 11 लोग घायल; कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एयरपोर्ट से लेकर उनका काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। अर्जुनगंज इलाके में कुत्ते को बचाने के चक्कर में काफिला बेकाबू हो गया। काफिले की गाड़ी आपस में टकरा गई और फिर एक डीसीएम को टक्कर मार दी।
लखनऊ के अर्जुनगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के आगे चल रही एंडी डेमो गाड़ी पलट गई, जिससे 5 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के घायल हो गए हैं। सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। सभी घायलों को KGMU में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। PS होम, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी अस्पताल में घायलों से मिले।मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला था काफिला
हादसा उस वक्त हुआ जब सीएम योगी को एयरपोर्ट से लेकर उनका काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला था। अर्जुनगंज इलाके में कुत्ते को बचाने के चक्कर में काफिला बेकाबू हो गया। काफिले की गाड़ी आपस में टकरा गई और फिर एक डीसीएम को टक्कर मार दी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त सीएम योगी भी काफिले में थे।सीएम की फ्लीट में चल रही एंटी डेमो गाड़ी के सामने कोई एक कुत्ता आ गया था। एंटी डेमो गाड़ी की रफ़्तार तेज होती है। कुत्ते को बचाने की कोशिश में फ्लीट वाली गाड़ी की कार से टक्कर हो गई। अचानक हुई टक्कर में किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तीन बच्चों, 5 पुलिसवालों सहित कुल 11 लोग गंभीर घायल हो गए।
दुर्घटना की खबर मिलते ही राजधानी के कई आलाधिकारी सिविल अस्पताल। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायलों का हाल जाना।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *