Share

अमित शाह और जेपी नड्डा ने CM योगी संग की मीटिंग, सूत्रों ने बताया किस खास मुद्दे पर हुई चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व और उत्तर प्रदेश बीजेपी के नेताओं के बीच हुई बैठक में मैनपुरी और रायबरेली सहित सूबे में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक की। नई दिल्ली में स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में खासतौर पर मैनपुरी और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। दरअसल, बीजेपी पिछले लंबे समय से देशभर में लोकसभा की 160 सीटों को अपने लिए कमजोर मानकर उस पर विशेष तैयारी कर रही है। अब पार्टी ने इन हारी हुई सीटों पर राज्यवार चर्चा करनी शुरू कर दी है और इसी के तहत शाह और नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। बता दें कि सूबे में 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने 62 सीटें और उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने 2 सीटें जीती थीं।
बाद में बीजेपी ने उपचुनाव में सपा से आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट छीन ली थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटें अभी भी विपक्षी दलों के कब्जे में हैं और शनिवार की बैठक में इन्हीं 14 सीटों पर विशेष चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे MLC चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 2 लोकसभा चुनावों में यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है और पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इस बार भगवा दल सूबे में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगा

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *