Share

आगरा में एक ही घर से मिले बाप-बेटे और दादी के शव, तीर्थस्थल घूमने गई थी पत्नी
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर से तीन लाशें मिली है। इस घर में सुबह जब नौकरानी पहुंची तो उसे तरुण चौहान नाम के शख्स का शव लटका मिला और बेट पर उनकी मां और बेटे की लाशें मिलीं।
आगरा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां थाना न्यू आगरा के लायर्स कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन शव मिले हैं। ये खबर इलाके में आग की तरह फैली तो हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक तरुण चौहान नाम के व्यक्ति के घर आज सुबह जब नौकरानी पहुंची तो उसने देखा कि तरुण चौहान का शव फंदे से लटका हुआ है और उनकी मां और 12 साल के बेटे के शव बेड पर पड़े हुए हैं। नौकरानी ने तुरंत इसकी सूचना पड़ोसी और पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तरुण चौहान के शव को फंदे से उतरा।
इस सनसनीखेज घटना की सूचना तरुण चौहान की पत्नी और रिश्तेदारों को दी गई है। पुलिस उपायुक्त सूरज राय के मुताबिक तरुण चौहान की पत्नी खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थी। आज सुबह जब नौकरानी घर पहुंची तो उसने देखा की तरुण चौहान का शव फंदे से लटका हुआ है। उनकी मां और 12 साल के बेटे का शव बेड पर पड़ा हुआ है। पुलिस उपायुक्त सूरज राय के मुताबिक प्रथम दृष्टया मां और बेटे को पहले प्वाइजन दिया गया है और उसके बाद संभवत है तरुण चौहान ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने बताया कि फील्ड यूनिट मौके पर सबूत इकट्ठे कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तरुण चौहान की पत्नी को सूचना दी गई है। मृतकों के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं इस घटना से तीन पहले आगरा में मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखार में विवाद होने पर पति ने पत्नी को कथित तौर पर तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता मुंडापाड़ा निवासी हाजी इलियास के हवाले से बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले बेटी का निकाह ढोलीखार निवासी मौहम्मद सैफ के साथ किया था। इलियास का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे और दो बच्चे होने के बाद भी यह सिलसिला नहीं थमा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *