Share

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए कई राज्यों से कैंडीडेट की घोषणा की, यूपी से सुधांशु त्रिवेदी को फिर मौका
बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें यूपी से एक बार फिर सुधांशु त्रिवेदी को मौका दिया गया है। इसके अलावा आरपीएन सिंह को भी यूपी से मौका दिया गया है।
बीजेपी आलाकमान ने राज्यसभा के लिए कई राज्यों से कैंडीडेट की घोषणा की
नई दिल्ली: बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यूपी से एक बार फिर सुधांशु त्रिवेदी को मौका दिया गया है। वहीं आरपीएन सिंह का नाम भी यूपी से है। इसके अलावा हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
यूपी: आरपीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत, नवीन जैन
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट
बिहार: डॉ धर्मशीला गुप्ता, डॉ भीम सिंह
छत्तीसगढ़: राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
हरियाणा: सुभाष बराला
कर्नाटक: नारायणा कृष्णासा भांडगे
पश्चिम बंगाल: सामिक भट्टाचार्य
TMC ने भी की थी 4 उम्मीदवारों की घोषणा
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी थी। टीएमसी के एक्स अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा गया कि ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ टीएमसी ने लिखा है कि ‘‘हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए अदम्य भावना और मुखर होने की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करें।’’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *