Share

आगरा में कपल ने नाले में मनाई मैरिज एनिवर्सरी, हैरान करने वाली है वजह
आगरा में एक कपल ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी ऐसी मनाई है कि हर कोई हैरान है। कपल ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं, जबकि स्थानीय निवासियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं।
उत्तर प्रदेश में आगरा शहर के नगला काली इलाके में सड़क पर गंदगी और कूड़े के ढेर के बीच एक कपल ने दूल्हा-दुल्हन के वेश में अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मनाई। दोनों ने गंदे और बदबूदार नाले के बीच फोटो भी खिंचवाया। कपल ने ऐसा जिला प्रशासन का ध्यान गंदगी और कूड़े के ढेर की ओर आकर्षित करने के लिए किया।
कपल ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं, जबकि स्थानीय निवासियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इन तख्तियों पर ‘अगर सड़क और नाली का निर्माण ठीक से नहीं किया गया तो वे वोट नहीं देंगे’ लिखा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या 15 साल से बनी हुई है लेकिन पिछले आठ महीनों में सड़क गंदे नाले में तब्दील हो गई है। इससे इलाके के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।कॉलोनियों के बाहर ‘विकास नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर भी चिपकाए इस सड़क से 30 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग आते-जाते हैं। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को अब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इलाके की एक दर्जन कॉलोनियों के बाहर ‘विकास नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर भी चिपकाए गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निवासियों के शिकायत करने के बावजूद जन प्रतिनिधियों ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए भगवान शर्मा ने अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का फैसला किया।भगवान शर्मा ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम सभी जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के पास गए। कोई कार्रवाई नहीं होने पर हमें इस तरह से विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उमा शर्मा ने कहा कि विरोध इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उजागर करने के लिए है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *