Share

यूपी: PET का परिणाम हुआ जारी, जानिए कहां देख सकते हैं रिजल्ट, 12 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल
प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन महीने में इसका परिणाम जारी किया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
आयोग ने 28-29 अक्तूबर को प्रदेश में 35 जिलों में 1058 केंद्रों पर दो-दो पालियों में पीईटी का आयोजन किया था। इसमें रजिस्टर्ड 20,07,533 लाख में से 12,06,460 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शिरकत की थी। परीक्षा में 75 अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने से एक साल के लिए मान्य होगा।
नई भर्तियों के आवेदन अब पीईटी 2023 से
सोमवार को जारी पीईटी परिणाम के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अब जो भी नई भर्तियां जारी की जाएंगे, उसके लिए पीईटी 2023 के अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। आयोग की ओर से विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर समूह ग की भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर परीक्षाओं का आयोजन करता है। आयोग की ओर से जल्द ही नई भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
2022 में हुए थे 37 लाख आवेदन
पीईटी 2022 के लिए आवेदन 37 लाख 58 हजार हुए थे
पीईटी 2022 में 25 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे
पीईटी 2022 का परिणाम 25 जनवरी 2023 को जारी किया गया था

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *