Share

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ग्रेड-ए कंप्यूटर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 08 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2024 तक है।

UP Police कैटेगरी वाइज पदों की संख्या
यूपी पुलिस की इस भर्ती के तहत ग्रेड-ए कंप्यूटर ऑफिसर की 930 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
अनारक्षित 381 पद
ई.डब्ल्यू.एस. (EWS) 91 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 249 पद
अनुसूचित जाति (SC) 193 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) 16 पद

UP Police Recruitment आयु-सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस ग्रेड-ए कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2023 तक 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UP Police शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस भर्ती के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट पास होने के साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *