सिपाही भर्ती: यूपी सरकार कर रही पुख्ता तैयारी, लखनऊ जोन में बनाए जा सकते हैं सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र

133
Share

लखनऊ. आगामी फरवरी में प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के लिए प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ उनकी क्षमता के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्ताव के तहत सरकार करीब 6.5 हजार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कर सकती है।

इन परीक्षा केंद्रों की कुल क्षमता 31.75 लाख से भी ज्यादा होगी। परीक्षा केंद्रों का चयन आधारभूत मानकों पर किया जाएगा। साथ ही परीक्षा भवन संबंधी मानकों पर खरे उतरने वाले केंद्रों को ही अंतिम सूची में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने हाल ही में 60 हजार से अधिक पदों के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 18 फरवरी को परीक्षा प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY