Share

पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी कटौती की तैयारी, आम चुनाव से पहले जनता को मिल सकती है सौगात
प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय व पेटोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियो के बीच इस मुद्दे को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई है। पिछली तीन तिमाही से तेल कंपनियां बंपर मुनाफा दर्ज कर रही है।चुनावी सीजन में मोदी सरकार एक बार फिर से जनता के लिए तिजोरी खोलने की तैयारी कर रही है। खबर आई है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता को एक बार फिर से सस्ते-पेट्रोल डीजल की सौगात मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय व पेटोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियो के बीच इस मुद्दे को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से जल्द ही इसे लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 10 रुपये की कटौती कर के जनता को बड़ी राहत दी जा सकती है। अधिकारियों के बीच हुई इस बैठक में पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने के लिए अलग-अलग विकल्पों पर विस्तार से बातचीत की गई है। खबर है कि सरकार और तेल कंपनिया दोनों मिलकर इस खर्च का वहन करने की प्लानिंग कर रही हैं।
कच्चा तेल महंगा होने के बाद 2022 में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 17 रुपये और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा था, लेकिन कच्चे तेल का दाम गिरने के बाद स्थिति बदल गई है और तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 8 से 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक का मुनाफा हो रहा है।
कच्चे तेल का दाम अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास चल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। इस हफ्ते कच्चे तेल में हुई गिरावट का प्रमुख कारण वैश्विक स्तर पर कम मांग के कारण हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कच्चा तेल का दाम आने वाले समय में भी कम रह सकता है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *