Share

मोबाइल मांगने पर भड़की पत्नी, कमरे से कैंची लाई और पति की आंख में घोंप दी; 3 साल पहले ही हुई थी शादी
28 वर्षीय पीड़ित अंकित ने तीन साल पहले प्रियंका से शादी की थी। कहा जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही दंपति के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे थे।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को यूट्यूब पर गाना सुनने के लिए पत्नी से उसका मोबाइल मांगना महंगा पड़ गया। पत्नी से मोबाइल मांगने पर उसने अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी। पुलिस थाना बड़ौत अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में घटित इस घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (बड़ौत) सविरत्न गौतम ने बताया कि पीड़ित अंकित ने अपनी पत्नी प्रियंका के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है।
बड़ौत थाना प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि अंकित ने यूट्यूब पर गाने सुनने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका से उसका मोबाइल मांगा था। पत्नी ने यह कहते हुए मोबाइल देने से इनकार कर दिया कि अंकित अपने मोबाइल पर गाने सुन ले। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद प्रियंका ने अंकित की आंख में कैंची घोंप दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला अपने पति को लहूलुहान छोड़कर फरार हो गई। अंकित के परिजनों ने उसे नजदीक के
जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय पीड़ित अंकित ने तीन साल पहले प्रियंका से शादी की थी। कहा जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही दंपति के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे थे। जानकारी के मुताबिक, वारदात के तीन दिन पहले आरोपी महिला ने अपने पति अंकित और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी।
इसी बीच बीते दिन जब अंकित ने पत्नी से मोबाइल मांगा, तो वह भड़क गई और कमरे के अंदर चली गई। थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी। इससे अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर युवक की भाभी और भतीजे दौड़े। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से आरोपी पत्नी घर से फरार हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *