Share

शादी में गया था परिवार, घर लौटे तो बेटी की हालत देख पैरों तले जमीन खिसक गई जमीन, हैरान कर देगा मामला
परिवार के लोग रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे और भाई चाट का ठेला लेकर चला गया था। घर पर बहन अकेली थी। जब वह शाम लगभग को घर लौटा तो उसने देखा कि पड़ोसी युवक घर से निकल कर भाग रहा है। घर के अंदर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई।
यूपी के कौशांबी जिले में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसको इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने उसके साथ पहले रेप किया बाद में जबरन जहर पिला दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।किशोरी के मुंह से निकल रहा था झाग, अस्त-व्यस्त थे कपड़े
दिल को झकझोर देने वाली वारदात सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। मृतका के भाई ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि परिवार के लोग रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे और वह चाट का ठेला लेकर चला गया था। घर पर बहन अकेली थी। जब वह शाम लगभग 7:30 बजे घर लौटा तो उसने देखा कि पड़ोस का रहने वाला सुरेंद्र कुमार घर से निकल कर भाग रहा है। यह माज़रा देखकर वह कुछ समझ नहीं पाया और भाग कर घर के अंदर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन के मुंह से झाग निकल रहा था, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। भाई आनन-फानन परिजनों के साथ बहन को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन युवती की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी को मौके पर भेजा है।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजपत्रित अधिकारी को मौके पर भेजा जा रहा है। उनका आरोप एक जान पहचान के लड़के के ऊपर है। जिस लड़की की पहले से जान पहचान थी, उसी पर जहर देने का आरोप है। इस बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। बच्ची की मृत्यु हुई है उसका पीएम कराएंगे। जो भी विधि कार्यवाही है और जो भी दोषी है उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई कराएंगे। रेप के बाद जहर देकर मारने के आरोप के सवाल पर कहा कि पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली जाएगी। जो भी इसमें सच्चाई मिलेगी, उसके आधार पर हम लोग कड़ी कार्रवाई करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *