Share

यूपी कांस्टेबल भर्ती में कितनी लगानी होगी दौड़? जानें हाइट, चेस्ट और वजन के नियम लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक परीक्षण होगा. लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक परीक्षण होगा.यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार खत्‍म हो गया. यूपी कांस्टेबल भर्ती के लि …अधिक पढ़े हिंदी संबंधित खबरें रामलला का बदला खान-पान, ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाई जा रही खास रजाई, ये भी इंतजाम रामलला का बदला खान-पान, ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाई जा रही खास रजाई, ये भी इंतजाम अयोध्या से दिल्ली की पहली फ्लाइट में सफर करेगा ये परिवार, कहा- हम सौभाग्यशाली अयोध्या से दिल्ली की पहली फ्लाइट में सफर करेगा ये परिवार, कहा- हम सौभाग्यशाली नए नाम से जाना जाएगा अयोध्या का वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, सांसद ने की पुष्टि नए नाम से जाना जाएगा अयोध्या का वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, सांसद ने की पुष्टि अयोध्या में इतने कोस की परिधि में नहीं बिकेगी शराब, हटाई जाएंगी दुकानें अयोध्या में इतने कोस की परिधि में नहीं बिकेगी शराब, हटाई जाएंगी दुकानें 2024 यूपी में पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए अभ्यर्थी कल से ऑनलाइन आवेदन जमा कर पाएंगे. इसके तहत उन्हें 16 जनवरी तक पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा. 18 से 22 वर्ष तक के 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं. गौरतलब है कि भर्ती के तहत चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद शारीरक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा भी क्लियर करनी होगी. हम आपको बताएंगे कि यूपी कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट कैसे होगा, कितनी दौड़ लगानी होगी एवं हाइट, चेस्ट औऱ वजन को लेकर क्या क्या नियम हैं हाइट एवं सीने की चौड़ाई बता दें कि लिखित परीक्षा क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण होगा, इसमें अलग-अलग मापदंड निर्धारित किए गए हैं. जिसके तहत सामान्य, ओबीसी एवं एससी वर्ग के अभ्यर्थिय़ों की हाइट कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए. वहीं एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेमी निर्धारित है. इसके अलावा पुरुषों के सीने की चौड़ाई कम से कम 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होनी चाहिए. एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी निर्धारित है. महिलाओं के लिए मानक वहीं सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग की महिलाओं की हाइट कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए, जबकि एसटी वर्ग के महिलाओं की न्यूनतम हाइट 147 सेमी होनी चाहिए. इसके अलावा महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलाग्राम होना चाहिए. ये हैं देश की सबसे महंगी डिग्रियां ये हैं देश की सबसे महंगी डिग्रियांआगे देखें.. कितनी होगी दौड़ मानक परीक्षण में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होना होगा. जिसके तहत पुरुषों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी. वहीं महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ निर्धारित है. ध्यान दें कि दक्षता परीक्षण केवल क्वालिफाइंग है औऱ इसके मार्क्स नहीं जुड़ेंगे. जो भी तय समय पर दौड़ पूरी नहीं करेंगे, वह चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे. फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर अंतिम चयन सूची बनाई जाएगी.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *