Share

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान और बिहार के लिए खास ऐलान मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार को 2023-24 के लिए कोपरा के समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से भारतीय नारियल उत्पादकों को बेहतर पारिश्रमिक रिटर्न सुनिश्चित होगा। मोदी कैबिनेट के बड़े ऐलान। लोकसभा चुनाव 2024 आने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। इससे पहले केंद्र सरकार जनता के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। कुछ ही दिनों पहले पीएम मोदी ने फ्री राशन स्कीम को 5 साल तक जारी रखने का ऐलान किया था। वहीं, अब कैबिनेट ने बुधवार को किसानों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। इसके साथ ही कैबिनेट ने बिहार के लोगों को भी सौगात दी है। कोपरा की एमएसपी बढ़ाई गई मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार को 2023-24 के लिए कोपरा के समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है। मिलिंग कोपरा के लिए एमएसपी 300 रुपये बढ़ाकर 11,160 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह, बॉल कोपरा का एमएसपी 250 रुपये बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से भारतीय नारियल उत्पादकों को बेहतर पारिश्रमिक रिटर्न सुनिश्चित होगा। बिहार के लिए नया पुल अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने वाले गंगा पर एक नए 4.56 किलोमीटर लंबे, छह लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। पूरा होने पर यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा। इस स्वीकृत परियोजना की कुल लागत 3,064.45 करोड़ रुपये है और इसके 42 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। असम-त्रिपुरा को भी तोहफा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने त्रिपुरा में खोवाई-हरिना सड़क के 135 किलोमीटर लंबे हिस्से के सुधार और चौड़ीकरण को भी मंजूरी दे दी। इस परियोजना में 2,486.78 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, जिसमें 1,511.70 करोड़ रुपये का ऋण घटक शामिल है। इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण से त्रिपुरा और असम के बीच यात्रा का समय और रसद लागत कम हो जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *