कभी मुंबई इंडियंस का प्लेयर तो कभी IPS बना

173
Share

कभी मुंबई इंडियंस का प्लेयर तो कभी IPS बना, ऋषभ पंत को भी चूना लगाया, पुलिस के हत्थे चढ़ा कॉनमैन दिल्ली पुलिस ने मृणांक सिंह नाम के ठग को गिरफ्तार किया है। वह खुद को कभी मुंबई इंडियंस का प्लेयर तो कभी आईपीएस ऑफिसर बताकर ठगी करता था। इस ठग का शिकार कथित तौर पर क्रिकेटर ऋषभ पंत भी हो चुके हैं। राजधानी नई दिल्ली की चाणक्यपुरी पुलिस ने मृणांक सिंह नाम के एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। इस ठग के शातिरपने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व करने, कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होने समेत कई अन्य दावे कर के देशभर में कई लक्जरी होटल मालिकों/प्रबंधकों को धोखा दिया है। पुलिस के अनुसार इस ठग ने भारतीय टीम के इंटरनेशनल क्रिकेटर ऋषभ पंत को भी चूना लगाया है। आइए जानते हैं इस कॉनमैन की पूरी कहानी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृणांक सिंह हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका है। आरोपी पर जुलाई 2022 में ताज पैलेस होटल से कथित तौर पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को क्रिकेटर बताकर होटल में रुका था और किराया मांगे जाने पर उसने कहा कि ये रकम उसकी कंपनी एडिडास भरेगी। बाद में उसने कहा था कि बकाया राशि का भुगतान करने के लिए अपने ड्राइवर को नकदी के साथ भेजेगा, लेकिन किसी को होटल नहीं भेजा। स्थानीय अदालत द्वारा आरोपी के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। सोमवार को उसे आईजीआई हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। पता लगा है कि वह हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ करने पर पुलिस को बार-बार गुमराह किया। उसने ये दावा भी किया कि उसके पिता 1980 से 1990 के दशक तक भारत के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और वह इस समय IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।जब एयरपोर्ट पर आरोपी मृणांक सिंह को हिरासत में लिया गया तब उसने अपनी पहचान कर्नाटक के एडीजीपी आलोक कुमार के रूप में करवाई। उसने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन करके एयरपोर्ट अधिकारियों को प्रभावित करने का एक और प्रयास किया। क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ 2020-21 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी भी हुई थी। इसमें भी मृणांक सिंह का हाथ बताया जा रहा है। आरोपी के मोबाइल से युवा मॉडलों/लड़कियों के साथ उसकी दोस्‍ती का पता चला है और इसमें कई वीडियो और तस्वीरें हैं, जिनमें से कुछ बेहद आपत्तिजनक हैं। मध्य प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का अब ठिकाना बदल गया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ देर में सीएम हाउस छोड़कर B8 74 बंगले शिफ्ट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए। इस मौके पर सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी। बुधनी विधानसभा से विधायक और साढ़े 16 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को अब नए सीएम मोहन यादव के लिए सीएम हाउस खाली करना पड़ रहा है।शिवराज सिंह चौहान का नया ठिकाना राजधानी भोपाल में ही रिंग रोड स्थित बंगला होगा। बताया जा रहा है कि दो बंगलों को जोड़कर इस बंगले को तैयार किया गया है और यही बंगला शिवराज सिंह चौहान को अलॉट है। भोपाल के रिंग रोड नंबर- 1 पर एक बंगले को बीते कई दिनों से तैयार किया जा रहा था। चर्चा ये भी है कि इस बंगले को व्यवस्थित करने के लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। सीएम हाउस छोड़ने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान इसी बंगले में अपने परिवार के साथ रहेंगे।मोहन यादव का नया ठिकाना सीएम हाउस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आए। नतीजे आने के बाद से ही बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इसी मंथन में उलझा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री अब किसे बनाया जाए। इस बार बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान सहित पांच ऐसे बड़े नाम थे, जो सीएम पद के दावेदार थे। इन नामों में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल थे। इन नामों की माथापच्ची के बाद आखिरकार बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के सीएम पद के लिए एक ऐसा नाम दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उज्जैन की दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री पद दिया है। प्रदेश का सीएम बनने के बाद अब शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव का नया ठिकाना भोपाल स्थित सीएम हाउस होगा।

LEAVE A REPLY