कब्ज अपच से लेकर पेट दर्द तक

141
Share

कब्ज, अपच से लेकर पेट दर्द तक, स्वामी रामदेव से जानें सर्दियों में इन समस्याओं का कैसे करें घरेलू इलाजसर्दियों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। जैसे पेट में दर्द और बदहजमी जैसी दिक्कतें। ऐसे में स्वामी रामदेव के ये टिप्स कारगर तरीके से काम करते हैं और आप इन्हें घरेलू उपचारों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।कहते हैं संगति का बड़ा असर होता है। आपकी सोच कैसी होगीये आपकी सोहबत से तय होता है। फर्ज कीजिए कि आप हमेशा खुश रहने वालों के साथ हैं तो मुश्किल हालात में भी आप परेशान नहीं होंगे। लेकिन अगर आप हर वक्त हालात का रोना रोने वालों की संगति में हैं तो, आप पर भी इसका असर जरूर पड़ेगा। बिल्कुल और ये बात अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन’ की स्टडी से भी पता चलता है लोग सिर्फ स्ट्रेस के ही शिकार नहीं होते आज-कल ‘सेकंड हैंड स्ट्रेस’ भी लोगों को बीमार कर रहा है। ‘सेकंड हैंड स्ट्रेस’अब ये क्या बला है? ये ठीक वैसा ही है जैसे ‘पैसिव स्मोकर’जिसमें सिगरेट कोई और पीता है लेकिन उसका धुआं साथ वाले को उतना ही नुकसान पहुंचाता है जितना की पीने वालों को। मतलब ये कि कोई घटना कोई सिचुएशन किसी और के साथ बीत रही है वो आपको भी परेशान कर सकती है।बिल्कुल और दिक्कत ये है कि ‘सेकंड हैंड स्ट्रेस’ लेने वाला शख्स अपनी परेशानी को नहीं समझ पाता और फिर इसका सीधा असर उसके ब्रेन, डायजेशन और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। देखिए वैसे ही सर्दी का मौसम है, कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए परेशानी से भरा है। ऐसे लोगों को ठंड भी जल्दी लगती है जिसकी वजह से हाजमा पूरे सीजन खराब रहता है। स्ट्रेस अलग से पाचन को धीमा कर देता है। आप ये समझिए जब पेट अपसेट हो तो लोग किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाते और ना ही हैप्पी फील करते हैं। और फिर होता ये है कि पूरा सिस्टम ही हिल जाता है। मूड ठीक करने के लिए ज्यादा फैट, शुगर एडेड चीजें, एक्स्ट्रा कैलोरी लेने लगते हैं, चाय-कॉपी का इनटेक बढ़ जाता है, पानी कम पीते हैं और इसका असर डायजेशन पर पड़ता है। अब ऐसे में मौसम का मजा लेने के ये जरूरी है की पेट सेट रहे तो चलिए, योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते हैं इसके तमाम उपाय।

LEAVE A REPLY