Share

कर्नाटक में अब हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं, सिद्धारमैया बोले- जो चाहो पहनो-खाओ
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार पिछली भाजपा सरकार के फैसले को वापस ले लेगी। उन्होंने कहा है कि राज्य में अब हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को राज्य में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अब हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार पिछली भाजपा सरकार के फैसले को वापस ले लेगी। बता दें कि बीते साल फरवरी महीने में तत्कालीन भाजपा सरकार ने कर्नाटक में शिक्षण संस्थानों छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। सरकार ने तर्क दिया था कि समानता, अखंडताको बिगाड़ने वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा- “हम उस फैसले को वापस लेंगे, अब हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महिलाएं हिजाब पहनकर बाहर जा सकती हैं। मैंने अधिकारियों से आदेश (पिछला सरकार का आदेश) वापस लेने के लिए कहा है। और खाना खाना हमारी पसंद है, मुझे क्यों आपत्ति होनी चाहिए? जो ड्रेस चाहो पहनो, जो चाहो खाओ, मुझे इसकी परवाह क्यों होगी। हमें वोट पाने के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए, हमऐसा नहीं करते हैं।कर्नाटक में हिजाब पर विवाद का मामला उडुपी जिले से शुरू हुआ था। इसके बाद कई अन्य क्षेत्रों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद मामला हाई कोर्ट गया था जहां लंबी सुनवाई के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार के पक्ष में फैसला आया था। कोर्ट ने कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। साथ ही कोर्ट ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में एक समान पोशाक के नियम मानने के भी निर्देश दिए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *