Share

मनोरंजनबॉलीवुड’तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने वाले अनूप घोषाल का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में सिंगर ने ली अंतिम सांस
‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने वाले अनूप घोषाल का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में सिंगर ने ली अंतिम सांस
बॉलीवुड का एवरग्रीन सॉन्ग ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने वाले सिंगर अनूप घोषाल का निधन हो गया है। 77 साल के अनूप की लंबे समय से सेहत खराब चल रही थी,जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अफसोस इलाज के दौरान गायक ने दम तोड़ दिया। अनूप के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
सिंगर अनूप घोषाल का हुआ निधन
हिंदी सिनेमा से हाल ही में एक बेहद दुखद खबर सामने आी है। खबर है कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक अनूप घोषाल का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में अनूप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है लंबे समय से अनूप घोषाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अफसोस इलाज के दौरान गायक ने शुक्रवार दोपहर 1.40 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह दिया। गायक के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
अनूप घोषाल का करियर
बता दें कि अनूप घोषाल, बॉलीवुड के जाने-माने गायक थे। अनूप घोषाल का हिंदी में सबसे पॉपुलर गाना ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ रहा है। ये बॉलीवुड के एवरग्रीन गानों में से एक है। इसके अलावा भी उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। अनूप कोलकाता से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के अलावा बंगाली और भोजपुरी गानें भी गाए हैं। सिंगिग के अलावा अनूप राजनीति में भी काफी एक्टिव रहे हैं और 2011 में कांग्रेस को जीत भी दिलाई है।हालांकि, इसके बाद उन्होंने कभी भी इलेक्शन में हिस्सा नहीं लिया।
मां से सीखा सिंगिंग करना
अनूप का जन्म 1945 में हुआ था। उन्होंने गायिकी के गुर अपनी मां से सीखे थे। इसके बाद क्लासिकल म्यूजिक सीखने के लिए वो पंडित सुखेंदू गोस्वामी के पास गए थे। उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक में एमए किया और इसमें टॉपर भी रहे हैं। अनूप ने सत्यजीत रे के साथ काफी काम किया है। डायरेक्टर तपन सिन्हा ने फिल्म ‘सगीना महातो’ (1971) में अनूप घोषाल की आवाज ली थी। उन्होंने ‘फुलैश्वर औरजैसे गाने भी गाए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *