Share

संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी आया सामने, इंस्टाग्राम पर युवाओं का करता था माइंड वॉश
अब तक की जांच में ललित झा ही खुद को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बता रहा है। मीडिया में प्रभाव साबित करना उसका सबसे बड़ा मकसद था इसलिए उसने संसद सत्र के दौरान संसद में घुसने की योजना बनाई।
नई दिल्ली: बुधवार को दोपहर को देश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो युवक नीचे कूद गए। यहां उन्होंने कलर स्प्रे करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसी वक्त सदन के बाहर भी दो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब एक अन्य को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
संसद की सुरक्षा में चूक: पूछताछ में आरोपी सागर का बड़ा खुलासा, आत्मदाह की बनाई थी योजना
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा से पूछताछ करेगी स्पेशल सेल, इन्हीं के रेफरेंस से लोकसभा में गए थे आरोपी
संसद सुरक्षा चूक: पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा, युवाओं को बरगलाने के लिए बना था भगत सिंह फैन पेज
ललित झा का करीबी है महेश कुमावत
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड ललित झा की एक और शख्स ने मदद की थी। वह कोई और नहीं बल्कि महेश कुमावत है। वह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से युवाओं को बरगला रहा था और उनका माइंड वॉश कर रहा था। पुलिस अधिकारी अब उसके एकाउंट को डिकोड करने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, महेश क्रांतिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी वीडियो के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था।
हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद जब ललित फरार हुआ था, तब भी महेश ने उसकी मदद की थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह इस पूरे कांड में आरोपियों को सिर्फ लॉजिस्टिक ही प्रोवाइड नहीं करा रहा था बल्कि इस गुट और साजिश का अहम किरदार भी था। अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि स्पेशल सेल उसे भी गिरफ्तार कर सकती है।
बीजेपी सांसद का भी बयान दर्ज करेगी स्पेशल सेल
वहीं इस मामले में स्पेशल सेल भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा से भी पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल अगले हफ्ते सांसद के घर पर उनका बयान दर्ज कर सकती है। प्रताप अभी दिल्ली से बाहर हैं। बता दें कि कर्नाटक के मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से ही आरोप सागर शर्मा और मनोरंजन लोकसभा में पहुंचे थे और दर्शक दीर्घा से नीचे सांसदों के बैठने वाले स्थान पर कूद गए थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *