Share

कर्नाटक के हासन में मेकअप के बाद युवती का चेहरा इस कदर बिगड़ गया, कि उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराना पड़ा। वहीं उसकी शादी पोस्टपोन हो गई। मामला सामने आने पर ब्यूटीशियन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह खबर भी इंडिया टीवी पर सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरों में से एक बन गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
टमाटर की कीमतों ने इस साल काफी चर्चा बटोरी।
150 रुपये किलो टमाटर पर भी खुश nथे लोग
टमाटर की कीमतों ने इस साल देश के लोगों को काफी परेशान किया। कुछ इलाकों में तो इसकी कीमत 200 रुपये प्रति किलो के भी पार पहुंच गई थी। यही वजह है कि इस साल टमाटर खबरों में खूब छाया रहा। आजादपुर मंडी में जब टमाटर का रेट 150 रुपये प्रति किलो के नीचे आया, तो उस खबर को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। यहां क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें…
मुश्किल में फंस गई थीं एक्ट्रेस अदा शर्मा
‘द केरल स्टोरी’ की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा 2023 के मध्य में अपनी पर्सनल कॉन्टैक्ट डिटेल ऑनलाइन लीक होने की वजह से मुश्किलों में फंस गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की ये सारी डिटेल ‘झामुंडा_बोल्ते’ नाम के एक यूजर ने लीक की थी। साथ ही इस यूजर ने अदा का नया कॉन्टैक्ट नंबर भी लीक करने की धमकी दी थी। ‘द केरल स्टोरी’ मूवी की तरह यह खबर भी इंडिया टीवी पर खूब चली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शुभमन पर महिंद्रा का ट्वीट हुआ वायरल
मई में के क्वालीफायर 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने शतक मार दिया था। इसके बाद बिजनस आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ की थी। इस खबर को इंडिया टीवी के पाठकों ने भरपूर प्यार दिया था। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कोहली ने तेंदुलकर को छोड़ा था पीछे
एकदिवसीय क्रिकेट के विश्वकप में भारत भले ही फाइनल में हार गया हो, लेकिन पूरे साल उसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इस साल विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। यह खबर भी इंडिया टीवी पर खूब पसंद की कई। पूरी खबर को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं…
‘पठान’ में शाहरुख खान के लुक्स ने तहलका मचा दिया था।
किंग खान के ‘लुक्स’ ने मचाया तहलका
अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में यह साल किंग खान का रहा तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस साल शाहरुख की ‘जवान’ और ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कई रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए। पठान के ‘बेशर्म रंग’ गाने से जुड़ी एख खबर ने इंडिया टीवी पर काफी दर्शकों को आकर्षित किया था। क्या थी वह खबर, जानने के लिए यहां क्लिक करें…
यहां पढ़ने वालों के लिए नौकरी की कमी नहीं
इंडिया टीवी पर भारत की टॉप 5 यूनिवर्सिटी के बारे में एक खबर काफी चली थी। इस खबर में बताया गया था कि किन 5 विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने के बाद आमतौर पर छात्रों को नौकरी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती है। अगर आप भी इन विश्वविद्यालयों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
चंद्रयान की लैंडिंग पर थीं पूरे देश की नजरें
देश के लिए इस साल भला चंद्रयान की चंदा मामा पर लैंडिंग से ज्यादा गौरवान्वित करने वाली खबर क्या हो सकती है! लोग हर पल चंद्रयान के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक थे और इंडिया टीवी लगातार इससे जुड़ा हर अपडेट अपने पाठकों तक पहुंचा रहा था। उस दिन भारत ने कैसे चांद पर अपना झंडा गाड़ा, यह जानने के लिए

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *