Share

रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा चोपड़ा 9 दिसंबर को अपना 8वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां यशराज स्टूडियो पहुंचीं। आलिया भट्ट, करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के साथ, करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह, नील नितिन मुकेश अपनी बेटी के साथ, रितेश देशमुख के दोनों बेटे और शिल्पा शेट्टी को बर्थडे पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। रानी ने अपनी बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी YRF स्टूडियो में होस्ट की।
आलिया भट्ट का रानी की बेटी आदिरा की पार्टी में दिखा जलवा
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी के दैरान करण जौहर को ब्लैक स्वेटशर्ट में देखा गया। उनके साथ उनके दोनों बच्चे यश और रूही भी थे और फिल्म मेकर को उनकी ब्लैक कार में एंट्री करते देखा गया। इस दौरान आलिया भट्ट को नियॉन येलो आउटफिट में स्पॉट किया गया। आलिया भट्ट की तस्वीर उनके कार के अंदर की है। वहीं नील नितिन मुकेश, नेहा धूपिया समेत कई बी टाउन सेलेब्स रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।
यहां देखें फोटो-
रानी की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी में बी टाउन
नेहा धूपिया को अपनी बेटी मेहर के साथ वाईआरएफ स्टूडियो के अंदर एंट्री करते देखा गया। नेहा को अपनी बेटी के साथ वाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। मां और बेटी बहुत प्यारी लग रही थीं। नेहा ने वाइट टॉप के साथ ब्लू जींस जबकि मेहर ने वाइट फ्रॉक पहनी थी। शिल्पा शेट्टी भी पति राज कुंद्रा के साथ पार्टी में पहुंचीं। एक्टर नील नितिन मुकेश भी अपनी बेटी नुर्वी नील मुकेश के साथ पार्टी में पहुंचे। इस बीच करीना कपूर के सबसे छोटे बेटे जहांगीर उर्फ जेह भी पार्टी में नजर आए। वह लैवेंडर शर्ट और ब्लू जींस में बहुत प्यारे लग रहे थे। हालांकि करीना उनके साथ नजर नहीं आईं क्योंकि उसी दिन वह शहर में एक दूसरे इवेंट में गई थीं।
रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा चोपड़ा के बारे में
रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा बहुत मीडिया या पैपराजी के सामने नजर आती हैं, जिसकी वजह से उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत कम हैं। रानी ने एक बार खुलासा किया था कि ऐसा इसलिए है क्योंकि आदिरा को तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है और फोटोग्राफर भी उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनके पति फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा अपनी लाइफ को ज्यादा मीडिया के सामने हाईलाइट नहीं करना चाहते हैं।
रानी मुखर्जी का वर्कफ्रंट
रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म’ मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में देखा गया था। आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिर्बान भट्टाचार्य, जिम सर्भ और नीना गुप्ता भी थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *