Share

मऊ में हल्दी रस्म के दौरान महिलाओं और बच्चों पर दीवार गिरने का मामला, मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
हल्दी की रस्म के दौरान एक दीवार गिरने की घटना में अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं। इस मामले में सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों की पहचान भी कर ली गई है।
मऊ में बड़ा हादसा
मऊ: यूपी के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में विवाह से पहले हल्दी की रस्म के दौरान एक दीवार गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अचानक गिरी दीवार के मलबे में दबने से 3 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
शादी में जूठी प्लेट टच होने पर वेटर को पटक-पटक कर मार डाला, फिर जंगल में फेंक दिया शव
मंदिर में शादी करते प्रेमी युगल
घर पर आने वाली ही थी बारात, पर दुल्हन ने ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, फिर उठाया ऐसा कदम
दारोगा की पिस्टल से
कमजोर दिल वाले इस वीडियो को बिल्कुल न देखें! दारोगा से चल गई पिस्टल, ठीक सामने खड़ी महिला के सीधे सिर में लगी गोली
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50—50 हजार रुपए की सहायता का ऐलान किया है और सभी घायलों को मुफ्त मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने का निर्देश दिया है।
डीएम ने क्या कहा?
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत स्थित टाउन मार्केट में एक विवाह समारोह से पहले हल्दी की रस्म के दौरान अनेक महिलाएं और बच्चे मंगल गीत गाते हुए एक गली से गुजर रहे थे, तभी एक निर्माणाधीन मकान की दीवार उन पर अचानक ढह गयी और कई महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गये।
मृतकों की पहचान हुई
अरुण कुमार ने बताया कि घायलों को विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया है। कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान पूनम शर्मा (42), मीरा (36), पूजा (35), चंदा देवी (30), सुशीला (52), अन्विया (चार) और माधव (आठ) के रूप में हुई है। प्रशासन ने उन घायलों की सूची भी जारी की है जिनका इलाज किया जा रहा है।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *