Share

कार की खिड़की से बाहर लटक स्टंट कर रही थी लड़की, बना Video और हुआ वायरल, पुलिस ने थमाया लंबा-चौड़ा चालान
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट नहीं करे। ये हादसे को दावत देने जैसा है। कुछ देर का रोमांच आपके जीवन या किसी अन्य के लिए भारी पड़ सकता है।खिड़की से बाहर लटक स्टंट कर रही थी लड़की, कटा चालान
नोएडा: रील बनाने के भूत के चलते युवा अपनी जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर 23,500 रुपये का चालान कर दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखी। पीछे से आ रहे किसी शख्स ने वीडियो बनाया और एक्स पर पोस्ट करके यूपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वीडियो 29 सेकेंड का है। वीडियो ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में सड़क पर तेज रफ्तार से दिल्ली नंबर की कार जाती दिखी। इसी दौरान एक लड़की खिड़की के बाहर निकली और स्टंट करने लगी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने ट्वीट करके बताया, उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 23500/- रुपए) की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के स्टंट नहीं करे। ये हादसे को दावत देने जैसा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *