Share

रिफाइंड और यूरिया से दूध बनाकर सालों से बेच रहे थे, छापे के बाद सड़क पर बहा कई टैंकर
यूपी के हरदोई में एक फैक्ट्री से 17 हजार लीटर मिलावटी दूध पकड़ा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्रवाई करते हुए इस दूध को सड़क पर बहा दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जनपद में सालों से यूरिया और रिफाइंड सहित अन्य पाउडरों को मिलाकर दूध का काला कारोबार किया जा रहा था। त्योहारों सहित समय-समय पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन लगातार जांच कर खाना-पूर्ति करते रहे लेकिन हरदोई में जहां भी मिलावटखोरों की फैक्ट्रियों में मिलावटी खेल हो रहा था, वहां पर छापेमारी की कार्रवाई दिखाई तक नहीं पड़ी। लेकिन अब जनपद में अभिषेक डेयरी से पकड़े गए मिलावटी दूध को टैंकरों से निकाल कर नष्ट कर दिया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई टैंकर मिलावटी दूध सड़क पर बहता दिख रहा है।कई साल पहले भी पकड़ा गया था जहरीला दूध
सूत्रों के अनुसार कई साल पहले भी इसी अभिषेक डेयरी पर कई टैंकर मिलावटी दूध बरामद हुआ था, जिसे विभागीय अधिकारियों द्वारा नष्ट करा कर इसका लाइसेंस तक कैंसिल किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ये फैक्ट्री फिर से उसी जगह पर संचालित होने लगी। संडीला की इस अभिषेक दूध फैक्ट्री के अंदर टैंकरों से निकलता हुआ दूध असल में जहरीला दूध है जो संडीला से निकलकर लखनऊ महानगर के समेत अन्य क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था। जनपद में चलने वाली फैक्ट्री में बनने वाला जहरीला दूध सालों से बिक रहा था। फैक्ट्री में मिले केमिकल और 17,000 लीटर मिलावटी दूध
बताया जा रहा है कि संडीला क्षेत्र में कई सालों से किसान यूनियन को भी इसकी जानकारी मिल रही थी लेकिन विभाग को ये जानकारी न देते हुए भारतीय किसान यूनियन अवध के जिला अध्यक्ष ने इस पर नजर रखनी शुरू की। इसके बाद जानकारी मिलने पर वह फैक्ट्री पहुंचे जहां पर मिलावटी दूध बनाया जा रहा था। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभिषेक डेयरी में पांच ड्रम (1000 लीटर) सोर्बिटोल, दो ड्रम (400 लीटर) दूध बनाने वाला रिफाइंड, 100 किलोग्राम मिल्क पाउडर मौके पर बरामद हुआ। इस दौरान 17000 लीटर मिलावटी दूध भी बरामद हुआ, जो बड़े-बड़े टैंकरों में भरा हुआ था। इसे खाद एवं औषधि विभाग ने नष्ट कराया। नष्ट किये गए दूध की कीमत लगभग 8 लाख के ऊपर बताई जा रही है।किसान यूनियन ने पकड़वाया मिलावटी दूध
किसान यूनियन संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग सहित पुलिस को जानकारी दी गई कि अभिषेक डेयरी में मिलावटी दूध का कारोबार चल रहा है। किसान यूनियन के डेरी में पहुंचने के बाद डेरी के कर्मी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर कताई मिल चौकी प्रभारी के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंची। सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि मिलावटी दूध की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *