Share

अपने ही बेटे को किया किडनैप, बिना नंबर वाली कार से भाग रहा था, तभी टूट पड़ी भीड़
झारखंड के गिरिडीह में एक शख्स पर भीड़ ने हमला कर दिया। दरअसल, वो शख्स अपने ही बेटे को किडनैप कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी इलाके के लोगों को इसकी भनक लगी। भीड़ ने शख्स को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।
झारखंड के गिरिडीह में एक शख्स पांच साल के अपने ही बेटे को किडनैप कर भागने की कोशिश में भीड़ के गुस्से का शिकार बन गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। वह बिना नंबर वाली जिस कार में बेटे को लेकर भाग रहा था, उसे भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शख्स की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत थोरिया निवासी धनंजय कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज कराया। उससे हुई पूछताछ में पता चला कि वह जिस बच्चे को लेकर भाग रहा था, वह उसका ही पुत्र है।
हरियाणा में दिल्ली की युवती से दरिंदगी, किडनैप कर रेप, फिर हत्या के बाद लाश को जमीन में गाड़ा
बताया जा रहा है कि धनंजय कुमार मंडल की शादी गिरिडीह के कल्याणडीह निवासी प्रेमचंद राउत की पुत्री रिमझिम सावन के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। पति और ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना की वजह वह पिछले चार सालों से अपने बेटे देवेश के साथ मायके में रह रही थी। पारिवारिक विवाद से संबंधित केस फैमिली कोर्ट में चल रहा है।इस बीच, शुक्रवार को पांच वर्षीय देवेश को उसका पड़ोसी अपने बाइक पर बिठाकर स्कूल ले जा रहा था, तब अचानक एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार पर सवार चार लोगों ने पांच वर्षीय देवेश को जबरन कार में बिठा लिया और भागने लगे। इस पर बच्चे के अपहरण की खबर इलाके में फैल गई। गिरिडीह के कोवाड़ मोड़ के पास लोगों ने पीछा करते हुए कार को रोक लिया। कार पर सवार तीन लोग तो भाग खड़े हुए, लेकिन धनंजय पकड़ा गया। उसकी जबरदस्त पिटाई की गई। लोगों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और धनंजय को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *