Share

शाहरुख खान के ‘डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया’ को लेकर फैन ने किया कमेंट, सुपरस्टार ने दे दिया फिल्म को लेकर बड़ा हिंट
‘डंकी’ का ‘डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया’ सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस बारे में शाहरुख के #AskSrk सेशन के दौरान फैंस ने ढेरों सवाल पूछे, जिसके जवाब में शाहरुख ने फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
‘डंकी ड्रॉप 1’ और इसके पोस्टर ही कुछ ऐसे थे, जो दर्शकों को राजकुमार हिरानी की दिलकश दुनिया में ले गए। इसके बाद बिना देर किए मेकर्स ने पहला गाना ‘डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया’ रिलीज कर दिया। इसके साथ ही फिल्म की म्यूजिकल जर्नी शुरू हुई और जिसकी दीवानगी #AskSrk सेशल में नजर आई। जहां फैन्स ने ‘डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया’ के बारे में अलग-अलग सवाल पूछे। ऐसे ही सवालों का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने फिल्म में रोमांटिक कॉन्टेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है।फैन ने अरिजीत के गाने को लेकर किया सवाल
फैन इस रोमांटिक ट्रैक को खूब प्यार दे रहे हैं। ऐसे में इस सेशन के दौरान जब एक फैन ने रोमांटिक नंबर के बारे में पूछते हुए कहा, “#AskSRK सर, डंकी में अरिजीत का कोई रोमांटिक गाना है? कृपया बताइए, अपने सबसे बड़े फैन को, पहले गाने से तो हम सच में लुट गए “अभी और भी आएगा रोमांस
इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “आएगा आएगा अभी लुट पुट रहो बाद में रोमांस भी आएगा। ऐसे ही थोड़ी @राजकुमार हिरानी आपको रहने देगा। नया साल नया प्यार। शाहरुख ने 58 साल की उम्र में अपनी धमाकेदार एनर्जी के पीछे का कारण बताया एक फैन ने पूछा, “#ASKSrk @iamsrk अभी देखा लुट पुट और इसके हर हिस्से से प्यार किया, आप 58 साल की उम्र में बच्चों जैसी धमाकेदार एनर्जी लाते कहां से है?” इस पर शाहरुख ने कहा, “मेरे घर पर एक छोटा बच्चा है। इसलिए मैं उसकी मासूमियत और ऊर्जा को गानों में बनाए रखने की कोशिश करता हूं।
इस दौरान शाहरुख ने अरिजीत सिंह और प्रीतम के लिए प्यार का इजहार किया। एक फैन ये पूछने पर कि, “अरिजीत + प्रीतम की जोड़ी और इस गाने के बारे में आपका क्या कहना है??#AskSRK” तो इस पर एक्टर ने जवाब में कहा, “@ipritamoffical और #Arijit बड़े दादा और छोटे दादा की तरह हैं। एक अभिनेता और दोस्त के रूप में वे मेरे लिए जो कुछ भी बनाते हैं वह हमेशा अच्छा होता है।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *