Share

शुभमन गिल संग डीपफेक फोटो वायरल होने पर फट पड़ी सारा तेंदुलकर, फेक X अकाउंट को लेकर भी तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की डीपफेक तस्वीर काफी वायरल हुई है। इसके अलावा सारा का एक एक्स अकाउंट भी सामने आया जो कि फर्जी था। अब सारा तेंदुलकर ने इस पर रिएक्टर किया है। उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग साझा की है।
इन दिनों डीपफेक एआई तस्वीरें और वीडियो चलन में है। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार इसके शिखार हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर भी रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ के बाद इसका शिकार हुए। दोनों की तस्वीर काफी वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया था कि वो दोनों साथ में पल बिता रहे हैं, लेकिन फिर खुलासा हुआ कि वो तस्वीर एक डीपफेक तस्वीर है। इसके बाद ही सारा तेंदुलकर के फेक एक्स अकाउंट का मामला सामने आया, जिसे लोगों ने सारा का ही अकाउंट मान लिया था। अब सारा ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है और खुद इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को एक्स पर फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह इन सब फेक चीजों के फैलने से किस तरह परेशान हैं। सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सोशल मीडिया हम सभी के लिए अपनी खुशियां, दुख और अपना डेली रुटीन साझाव करने का अच्छा जरिया है। हालांकि, टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना चिंताजनक है क्योंकि यह इंटरनेट की सच्चाई और प्रामाणिकता को दूर ले जाता है। मैंने कुछ देखा है, मेरी डीपफेक तस्वीरें जो हकीकत से कोसों दूर हैं।’ट्विटर अकाउंट को बताया फेक
उन्होंने आग्रह करते हुए आगे कहा, ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ अकाउंट साफ तौर पर फेक हैं और लोगों को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं। मेरा एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है और मुझे उम्मीद है कि एक्स ऐसे खातों को देखेगा और उन्हें निलंबित कर देगा। मनोरंजन कभी भी सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए। आइए ऐसे संचार को प्रोत्साहित करें जो विश्वास और वास्तविकता पर आधारित हो।’ वायरल हुई थी सारा की डीपफेक फोटो
बता दें, वायरल हो रही सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की मॉर्फ्ड तस्वीर 26 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुई। इस तस्वीर को देखकर लोग भ्रमित हो गए और उन्हें लगा कि शायद दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है, लेकिन इस तस्वीर से जुड़ा सच कुछ देर बाद सामने आ गया। ये तस्वीर एक मैनिपुलेट इमेज थी। सारा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से इस तस्वीर को लिया गया था और सारा के साथ में बैठ शख्स शुभमन नहीं, बल्कि उनका भाई अर्जुन तेंदुलकर थे। इसके अलावा ट्विटर पर एक वैरिफाइड एक्स हैंडल से लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। ये ट्विटर हैंडल सारा तेंदुलकर के नाम से ही है। इसमें सारा तेंदुलकर की तस्वीर भी लगी है। साथ में दिखे थे सारा-शुभमन याद दिला दें कि एक पार्टी में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को एक साथ देखा गया था। दोनों ही अंबानी परिवार के जियो प्लाजा लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। दोनों को साथ देखकर लोग क्यास लगाने लगे की इनके रिश्ते की बात पक्की है। वहीं इसके ठीक एक दिन बाद ईशा मैच देखने पहुंची थीं। उन्होंने शभमन को सपोर्ट भी किया था। इतना ही नहीं वो उनके आउट होने पर इमोशनल होती भी नजर आई थीं। अब दोनों के रिलेशनशिप की बात कितनी सच है, ये तो शुभमन और सारा से बेहतर कोई नहीं बता सकता।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *