Share

नोएडा के सेक्टर 74 में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता दिखा लोटस बारातघर
नोएडा के सेक्टर 74 में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में लोटस बारातघर आ गया और धू-धूकर जलता दिखा।देखें आगजनी का वीडियो-
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 74 में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना नोएडा के केपटाउन सोसायटी के नजदीक स्थित बंगाली मार्किट के पास की है। आग की चपेट में आया लोटस बारातघर, जो धू-धू कर जलता दिखा। हालांकि आग से जान-माल के हानि की कोई खबर नहीं है। घटना नोएडा के थाना सेक्टर 113 इलाके की है।
इससे पहले मंगलवार को ही नोएडा के फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास एक कार में आग लग गई थी जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार की एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. इस घटना की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *