Share

मणिपुर में UFO दिखने के बाद उन्हें खोजने गए थे राफेल लड़ाकू विमान, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा
इंफाल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक UFO दिखने के बाद वायु यातायात को रोक दिया गया था। वहीं वायुसेना ने भी इसकी तलाश के लिए ऑपरेशन लॉन्च कर दिया था।
मणिपुर के इंफाल के अंतर्राष्ट्रीय हवाई आड़े के पास रविवार को दोपहर में एक UFO देखा गया था। इस UFO की वजह से कई घंटे तक हवाई यातायात बाधित रहा था। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि इस UFO के दिखने के बाद वायुसेना ने उसे ढूंढने के लिए दो राफेल लड़ाकू विमान रवाना किए थे। वायुसेना के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, “इम्फाल हवाई अड्डे के पास UFO के बारे में ख़बर मिलने के तुरंत बाद नज़दीकी एयरबेस से एक राफेल लड़ाकू विमान को UFO की तलाश के लिए भेजा गया था।”
सूत्रों के अनुसार, “अत्याधुनिक सेंसरों से लैस विमान ने UFO की तलाश के लिए संदिग्ध क्षेत्र में काफ़ी नीचे उड़ान भरी, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला।” उन्होंने यह भी बताया कि पहले विमान के लौट आने के बाद एक और राफेल लड़ाकू विमान भेजा गया था, लेकिन पूरे इलाके में कहीं कोई UFO नहीं दिखा। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि एजेंसियां UFO के बारे में और भी विस्तार से जानकारी पाने की कोशिश कर रही हैं।रविवार दोपहर को एक यूएफओ दिखाई दिया था बता दें कि इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर को एक अज्ञात उड़ती वस्तु (यूएफओ) दिखाई दी थी। इस अज्ञात वस्तु के आसमान में दिखते ही एयरपोर्ट अधिकारी हरकत में आ गए और उड़ानों को तत्काल रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया था कि इस वजह से दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और तीन अन्य ने देरी से उड़ान भरी थी। वहीं इसके बाद वायुसेना भी एक्टिव हो गई थी।वायुसेना ने शुरू किया था अभियान इंफाल एयरपोर्ट के अधिकारीयों ने बताया था कि शाम चार बजे तक यूएफओ नग्न आंखों से हवाई क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद उन्होंने वायुसेना को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद वायुसेना ने उसे खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया। वायुसेना ने एक ट्वीट करते हुए बताया था कि IAF ने इम्फाल हवाई अड्डे से दृश्य इनपुट के आधार पर अपने वायु रक्षा प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय किया। उसके बाद छोटी वस्तु नहीं देखी गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *