Share

एल्विश केस में राहुल ने खोले कई राज, फरीदाबाद में बने गोदाम में निकाला जाता था सांपों का जहर, 2 कोबरा भी बरामद
पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि कुछ प्रजाति के सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते। ऐसे सांप राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर गांव के गोदाम में रखे जाते थे। गांव में सांप रखने से पुलिस और वन विभाग की नजर से बचे रहते थे।
पुलिस ने फरीदाबाद में गोदाम से दो कोबरा सांप बरामद किए हैं।
नोएडा के सेक्टर-51 में आयोजित रेव पार्टी और सांपों के जहर सप्लाई मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए राहुल ने कई राजफाश किए हैं। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं। पता चला है कि पकड़े गए सांपों को रखने के लिए फरीदाबाद में गोदाम बनाया गया था और वहीं पर सांपों का जहर निकाला जाता था।गोदाम में सांपों का जहर निकाल कर रेव पार्टियों में होता था सप्लाई
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-20 की पुलिस की अर्जी पर गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने राहुल को 24 घंटे की रिमांड पर भेजा था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे रिमांड का समय पूरा हो गया। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राहुल से गहन पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के फरीदाबाद के एक गांव में स्थित एक गोदाम में सांपों को रखा जाता था और गोदाम में ही सांपों का जहर निकाल कर रेव पार्टियों में सप्लाई किया जाता था। रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस राहुल को लेकर फरीदाबाद के उस गांव में गई जहां पर सांपों को रखा जाता था। यहां से पुलिस ने दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं। इन दोनों सांपों का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया जाएगा।
राजस्थान, झारखंड से भी लाए जाते थे सांप
पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि कुछ प्रजाति के सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते। ऐसे सांप राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर गांव के गोदाम में रखे जाते थे। गांव में सांप रखने से पुलिस और वन विभाग की नजर से बचे रहते थे। बाद में राहुल के गिरोह के लोग ही सांपों का जहर निकालते थे।फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए नोएडा बुला सकती है पुलिस
पूछताछ में राहुल ने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर गांव में करने की बात कही है। इस गांव से सिंगर फाजिलपुरिया का नाता भी मिला है। पुलिस मामले में फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए नोएडा बुला सकती है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा के बीच लुक्सर जेल भेज दिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *