Share

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार ने कसी कमर, सीएम योगी ने दिए ये खास निर्देश
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर योगी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व को देखते हुए सभी अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने आज शुक्रवार को अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग में सीएम योगी ने जानकारी दे दें कि नगर विकास मंत्री, महापौर लखनऊ, कृषि उत्पादन आयुक्त, एसडीजी कानून-व्यवस्था, प्रमुख सचिव नगर विकास, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व नगर आयुक्त लखनऊ के साथ तैयारियों की समीक्षा की। मीटिंग में सीएम ने सभी को आगामी छठ पर्व को ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ के मानक पर्व के रूप में आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे राज्य में स्वच्छ्ता का माहौल सुनिश्चित करें, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जाएं। लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि नदियां/जलाशय दूषित न हों। इसलिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करें। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रात्रि 1-2 बजे से ही श्रद्धालुओं/व्रतियों का आवागमन शुरू हो जाता है, ऐसे में हर जगह समुचित लाइट की व्यवस्था कराई जाए। नदी/जलाशय घाटों की साफ-सफाई करा लें और ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए।
सीएम ने मीटिंग में आगे कहा कि प्रदेश में छठ के बीच स्वच्छ्ता के मद्देनजर ‘स्वच्छ घाट’ प्रतियोगिता भी कराई जानी चाहिए। पर्व पर आतिशबाजी की परंपरा है, ऐसे में यह ध्यान रखें कि भीड़-भाड़ के बीच आतिशबाजी न हो। सुरक्षा के दृष्टिगत सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाए। इस अवसर पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ की दैनिक सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की और निर्देश दिए कि राजधानी को उसकी गरिमा के अनुरूप स्वच्छ रखा जाना चाहिए। सफाईकर्मियों का भुगतान समय पर हो जाए। जी-20 और जीआईएस के समय जिस प्रकार पूरे महानगर की सजावट की गई थी, उसे स्थायी रूप देने की आवश्यकता है। राजधानी के सभी प्रवेश पॉइंट्स सजाए जाएं।
नगरों में ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर के लिए रुट तय हो और ये यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई नाबालिग बच्चा ई-रिक्शा न चलाए। अवैध टैक्सी स्टैंड किसी भी दशा में संचालित न होने पाएं। सेफ सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि लखनऊ में हर जगह सीसीटीवी कैमरे यथाशीघ्र इंस्टॉल करा लिए जाएं। उद्यमी, बैकिंग संस्थान, कारोबारी सहित आम जन भी सीसीटीवी लगा रहे हैं, इनका इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ की ‘शहीद पथ’ को सीसीटीवी से कवर किया जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *