Share

जुए की ऐसी लत…एक रात के लिए कर डाला पत्नी का सौदा, जानिए हैरान करने वाला मामला
झांसी से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। पति के जुए की ऐसी लत कि उसने पत्नेी को एक रात के लिए किसी और शख्स को सौंप दिया। जानिए उसके बाद क्या हुआ?
झांसी: यूपी के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्‍यावनी गांव से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। इस गांव में पति को जुए की ऐसी लत लगी कि वह जुए के लिए उधार दिए गए रुपये के एवज में सूदखोरों को अपनी पत्नी एक रात के लिए दे दी। दरअसल सूदखोरों में से एक शख्‍स ने एक रात के लिए पति से उसकी बीवी की डिमांड कर दी तो जुए में पैसा हार चुका शख्‍स सूदखोरों की बात भी मान गया और बीवी को लेकर उनके घर भी पहुंच गया। उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया और थाने में शिकायत दर्ज करा दी।उधार के पैसे दो, नही ंतो पत्नी को भेजो
दरअसल, स्‍यावनी गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके पति को जुए खेलने की लत लग गई है। वह दीपावली के दिन भी जुआ खेल रहा था और वह सारे पैसे हार गया था। फिर उसने गांव के ही दो लोगों से पैसे उधार लिए जो अक्सर जुआ खेलने और शराब पीने के लिए दूसरों को पैसे उधार देते हैं। ऐसे लोग सूदखोर हैं और जो लोग पैसे उधार नहीं दे पाते, उनसे कहते हैं कि अपनी बीवी को एक रात के लिए लेकर आओ तो पैसा माफ कर देंगे। महिला का आरोप है कि उसका पति भी सूदखोरों से लिए पैसे जुए में हार गया था और उन लोगों ने उससे भी वही मांग कर दी थी।
महिला ने कहा कि वे लोग पैसे नहीं देने पर धमकाते हैं और महिला को नहीं भेजने या उसके विरोध करने पर धमकाते हैं। महिला का ये भी आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। सूदखोरों पर आरोप है कि पहले भी उधार पैसा नहीं देने पर कई लोगों से उन्होंने एक रात के लिए बीवी घर भेजने का दबाव बना चुके हैं।
मामला सामने आने के बाद झांसी के एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है और उसने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने गांव के दो लोगों से तीन हजार रुपये उधार लिए थे और उसे पैसे उन लोगों को वापस ना करना पड़े इसे लेकर ये सारा मामला हुआ है। पुलिस इसकी पूरी जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *