Share

सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, यूपी में इस दिन से महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर
विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि दोबारा सरकार बनने पर वह होली और दिवाली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देंगे। वहीं चुनाव जीतने के बाद इस वादे पर अमल ना करने पर विपक्षी नेता योगी सरकार को अक्सर घेरते रहते हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस पर बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगले साल होली से प्रदेश में महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार अगले साल मार्च में होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। इसके लिए योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा।
सीएम योगी ने कहा कि प्किरदेश सरकार इसके लिए लगभग 2,312 करोड़ रुपये खर्च करेगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारी सरकार विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में की गई एक और घोषणा को पूरा कर रही है। 2014 से पहले लोगों को गैस कनेक्शन नहीं मिल पाता था। अगर कनेक्शन मिलता भी था तो सिलेंडर लेने के लिए उन्हें खड़े रहना पड़ता था।” उन्होंने कहा कि ऐसे कई मौके आए जब पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। गरीब और वंचित व्यक्ति गैस कनेक्शन लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि धुएं के कारण महिलाओं को तमाम बीमारियों का सामना करना पड़ता है।’पीएम में गरीबों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल गरीबों और वंचित वर्गों को एलपीजी के रूप में स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया है, बल्कि उनकी आंखों और फेफड़ों की सुरक्षा में भी योगदान दिया है। प्रधान मंत्री मोदी द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी के साथ, एलपीजी केरोसिन, कोयला और लकड़ी की तुलना में सबसे किफायती ईंधन बन गया है। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी लाभार्थियों को 300 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *