Share

सीबीआई ने बड़े जॉब रैकेट का किया पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार, करोड़ों की कर चुके हैं ठगी
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करनेवाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने एक बड़े जॉब रैकेट पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। जानकारी के मुताबिक यह जॉब रैकेट बेंगलुरू, मंगलुरु, पटना, मुम्बई और धनबाद से चलाया जा रहा था। इस फेक जॉब रैकेट का सेंटर मुंबई में साकीनाका और पटना में खोला गया था। यहां छापे के दौरान करीब 25 लोग ऐसे भी जांच एजेंसी को मिले जिन्हें फेक जॉब लेटर दिया जाना था। यह गिरोह FCI, GST और अलग-अलग मंत्रालयों में नौकरी का झांसा देता था।करोड़ों की ठगी
जानकारी के मुताबिक नौकरी दिलाने के नाम पर एक-एक शख्स से 10 से 15 लाख रुपये ठगे जाते थे। यह गैंग अभी तक करोड़ों की ठगी कर चुका है। सीबीआई इन गिरोहों से जुड़े ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, गिरोह के लोग युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी प्रशिक्षण की पेशकश कर रहा था।6 खिलाफ मामला दर्ज
सूत्रों ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से तीन सरगनाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान कर्नाटक निवासी अजय कुमार, झारखंड निवासी अमन कुमार उर्फ रूपेश और बिहार के विशाल उर्फ अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। आरोपी यह रैकेट वे पिछले दो वर्षों से चला रहे थे, जिसमें नागपुर, धनबाद, पटना और बक्सर जैसी जगहें शामिल थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *