Share

महिलाओं पर नीतीश कुमार के बयान का समर्थन करती दिखीं डिंपल यादव, सेक्स एजुकेशन पर कही ये बात
मध्य प्रदेश विधानसभा में हो रहे चुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह प्रचार करने के बाद मैनपुरी सांसद डिंपल यादव आज गुरुवार को झांसी पहुंचीं थीं। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर बिहार विधानसभा में दिए बयान का समर्थन करती दिखीं।
झांसी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में कथित रूप से महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर उपज विवाद पर लगातार नेताओं की टिप्पणियां आ रही हैं। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव आज उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंची थी। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जब डिंपल यादव से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर सवाल किया गया तो वह बयान का समर्थन करती दिखीं। नीतीश के बयान पर क्या कहा?
नीतीश कुमार के बयान को लेकर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जिस तरह से देश की आबादी बढ़ रही है, उसको देखते हुए युवाओं में सेक्स एजुकेशन के साथ-साथ कॉन्ट्रासेप्टिव इस्तेमाल करने की जागरूकता होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी हमें पढ़ाया जाता है और मेरा इस बयान पर पूरा समर्थन है कि हमें कॉन्ट्रासेप्टिव की बात करनी चाहिए और सेक्स एजुकेशन के बारे में बच्चों को बताना चाहिए और युवाओं को जागरुक करना चाहिए।
कांग्रेस से ‘अनबन’ पर भी दिया जवाब
वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की भूमिका पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर गठबंधन में समाजवादी पार्टी ही ईमानदारी से सबका साथ देती है। जब डिंपल से पूछा गया कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा प्रत्याशी उतार रही है, तो कांग्रेस से कोई बात नहीं बनी क्या? इस पर मैनपुरी सांसद ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश में बहुत सीमित उम्मीदवार उतारे हैं। एमपी के चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।निवाड़ी और पृथ्वीपुर विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचीं
बता दें कि मैनपुरी सांसद डिंपल यादव आज गुरुवार को झांसी पहुंची। मध्य प्रदेश विधानसभा में हो रहे चुनाव में वह अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह प्रचार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश से लगी मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित निवाड़ी जिले की विधानसभा से समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मीरा दीपक यादव और पृथ्वीपुर विधानसभा से मीनू यादव के समर्थन में डिंपल यादव प्रचार करने के लिए यहां पहुंची हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *