Share

यूपी: विधवा महिला ने शादी से मना किया तो लड़के ने खुद को लगाई आग, शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जला, हालत नाजुक
मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में एक युवक ने खुद को इसलिए आग लगा ली क्योंकि एक विधवा महिला ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।युवक ने की सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर
शामली: मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने से आहत एक युवक ने चौंकाने वाला कदम उठा लिया। युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
पुलिस ने क्या कहा?
शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मंगलवार को बताया कि विनय नाम के 28 साल के युवक ने सोमवार को महिला पुलिस थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। इस घटना में उसका करीब 80 प्रतिशत शरीर जल गया है और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि विनय एक विधवा महिला से प्रेम करता था और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि बाद में महिला ने कुछ कारणों से उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिससे वह परेशान था। अभिषेक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *