Share

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, टक्कर से एक बाइक सवार की हुई मौत
मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक की मौत भी हो गई है।मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से रोड शो के बाद वापस लौट रहे थे। इसी बीच अमरवाड़ा से सींगोडी बाईपास पर खाकरा चौरई की समीप यह घटना हो गई है। इस घटना में प्रहलाद पटेल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, उनके साथ का एक शख्स घायल है।कई लोगों के घायल होने की खबर
मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस घटना में प्रहलाद पटेल सुरक्षित हैं। वहीं, उनके साथ का एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल है। ये घटना अमरवाड़ा से सींगोडी बाईपास पर खाकरा चौरई की समीप हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री का काफिला जब गुजर रहा था तभी गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जानकारी मिल रही है कि घायल हुए व्यक्ति केंद्रीय मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी हैं।बाइक सवार की हुई मौत
वहीं, बाइक सवार भी इस हादसे में घायल हैं। घटना में बाइक सवार शिक्षक निरंजन सूर्यवंशी निवासी मोहगांव की मौत हो गई है, वहीं, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर एक चालक सहित तीन बच्चे सवार थे। सभी स्कूल छूटने के बाद घर जा रहे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *