Share

ICC वनडे वर्ल्डकप के बीच अमरोहा पहुंची हसीन जहां, भैंसे के साथ सेल्फी लेकर लिखा मोहम्मद शमी पर कटाक्ष
वनडे वर्ल्डकप के बीच हसीन जहां ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी पर कटाक्ष किया है। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से ट्रोल हो रही हैं।
आईसीसी वनडे विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके प्रशंसकों से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। तो वहीं, गेंदबाज शमी की पत्नी हसीनजहां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोहम्मद शमी पर इशारों-इशारों में जुबानी तीर चला रही हैं। हसीनजहां ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनके साथ एक भैंसा दिख रहा है। उन्होंने फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, जिसके बाद हसीनजहां ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं।दरअसल, पेशे से मॉडल हसीनजहां ने एक भैंसे के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। हसीन जहां ने फोटो के साथ कैप्शन भी फॉलोअर्स को हैरान करने वाला दिया है। फोटो अमरोहा जिले के किसी ग्रामीण इलाके में लिया गया है, हालांकि कैप्शन में सिर्फ अमरोहा का जिक्र किया गया है लेकिन जगह का नाम नहीं बताया गया है। किसी गांव के सरकारी हैंडपंप से बंधे एक भैंसे के साथ हसीन ने कैप्शन में लिखा है कि मैं और अमरोहा का भैंसा। अभी तो इसका दूध ले रही हूं, कुछ दिन बाद इसका मीट खाऊंगी। कैप्शन के साथ ही हंसती हुई इमोजी भी लगाई गई है। जिसके बाद वह गेंदबाज के फैंस के निशाने पर आ गई हैं।फैंस ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक फैंस ने लिखा ये भैंसा है दूध नहीं देता। तो दूसरे ने लिखा कि एक फैन ने लिखा, “भैंसा ही सही है आपके लिए, शमी को आप डिजर्व नहीं करते थे। एक अन्य फैन ने लिखा, “इसके साथ शादी भी कर ले।”
जानकारी दे दें कि ये कोई नई बात नहीं हैं इससे पहले भी हसीन जहां ने शमी से विवाद के बाद से ही कई कटाक्ष करने वाली वीडियो डाली है। हसीन जहां अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, फेसबुक पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *