Share

श्मशान घाट में दिखा लावारिस ट्रॉली बैग, अंदर मिली युवती की ऐसी लाश कि पहचान करना हुआ मुश्किल
गुरुवार सुबह लोग श्मशान घाट के पास से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर लावारिस सूटकेस पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
श्मशान घाट में लावारिस ट्रॉली बैग के अंदर से एक अधजला शव बरामद (प्रतिकात्मक तस्वीर)
उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसाना गांव से गुरुवार को पुलिस ने एक लावारिस सूटकेस (ट्रॉली बैग) से एक महिला का अधजला शव बरामद किया। शव 80 प्रतिशत तक जल गया है जिसकी वजह से युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। युवती की उम्र 28 साल के करीब बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गुरुवार सुबह लोग श्मशान घाट के पास से गुजर रहे थे। उनकी नजर अधजले शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आशंका जताई कि किसी ने हत्या कर शव को आनन-फानन में जलाया है, ताकि किसी को घटना का पता न चले।
पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद कोतवाली बागपत थाना के अंतर्गत सिसाना गांव (बाहरी इलाके) से श्मशान घाट में लावारिस ट्रॉली बैग के अंदर से एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम आगे की जांच के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस बीच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।
उन्होंने कहा, “पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की दो टीम का गठन किया गया है। जो शव शिनाख्त और मामले को सुलझाने के प्रयास करेगी।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *